दुर्ग
विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर
26-Apr-2024 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल। वल्र्ड वेटरनरी डे के उपलक्ष्य में दुर्ग मेडिकल एजेंसी द्वारा 25 अप्रैल को तिरंगा भवन पद्मनाभपुर में सुबह 8 बजे से शाम 4 तक एंटी रेबीज और हेल्थ चेक का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से डॉग, कैट आदि में जो बीमारियां होती है उनके बारे में विस्तार रूप से लोगों को जानकारी दी गई और रेबीज का भी डोज लगाया गया। दुर्ग मेडिकल एजेंसी की ब्रांच दुर्ग वेट्स क्लब है, जिसमें सभी तरह के टेस्ट जैसे ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे टेस्ट भी किए जाते हैं। वल्र्ड वेटरनरी कैंप में मुख्य रूप से डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. सुरेंद्र साहू, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. अंकित जयसवाल, डॉ. भावेश संघानी, लक्ष्मी नारायण साहू, डॉ. रिजवान खान एवं रहमान उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे