दुर्ग

रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने गजेंद्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया आश्वस्त
23-Apr-2024 3:16 PM
 रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने गजेंद्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया आश्वस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 अप्रैल। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भिलाई में आमसभा लेकर जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने समर्थन मांगा। कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव भी शामिल हुए। जेपी नड्डा का स्वागत अभिनन्दन कर दुर्ग लोकसभा के जनता की ओर से प्रत्याशी विजय बघेल को रिकॉर्ड मतों जीत दिलाने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को भरोसा दिलाया।

आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है वो करते हैं अयोध्या में रामलला का मंदिर हो या उज्जवला योजना। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में मोदी सभी गारंटी पूरी हो रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभा में आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी की गारंटी पर मुहर लगाने उत्साहित है, दुर्ग लोकसभा के मतदाता ऐतिहासिक मतों से विजय बघेल को जीत दिलाएंगे।


अन्य पोस्ट