दुर्ग

घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
19-Apr-2024 1:31 PM
घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 19 अप्रैल। औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कालोनी में खंडा चौक के सामने स्थित ब्लाक 12 के मकान क्रमांक 18 में कल रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कैश, गहने समेत सारा सामान जल कर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।

रात लगभग 8 बजे हुई इस आगजनी के समय मकान के रहवासी घर में ताला लगा आस-पास कहीं गए थे। पड़ोसियों ने आग की लपटें उठती देख उन्हें और दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग पहुंचा आग ने तिमंजिले पर स्थित कमरे को घेर लिया था।

 कड़ी मशक्कत के बाद दमकल गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से घर के भीतर रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया है।

मकान मालिक विश्वजीत घोष ने बताया कि भीतर रखा कैश, गहना, पलंग, आलमारी समेत सभी सामान जल गया है। इस आगजनी से बड़ी क्षति घोष परिवार को हुई है।


अन्य पोस्ट