दुर्ग
स्टेशन के सामने मिली युवक की लाश, जांच
17-Apr-2024 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 अप्रैल। स्टेशन के सामने पार्क में लगे झंडे के पास मंगलवार की शाम को एक युवक अचेत अवस्था में मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी टीम अचेत युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस अज्ञात युवक के वारिसान की पतासाजी कर रही है।
जीआरपी के विजय पैकरा ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक ने चेक्स शर्ट, काला जैकेट और पैंट पहना हुआ है। पैर में उसने जंगल बूट पहना हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। विजय पैकरा ने बताया कि मृतक के हाथ में एक स्टील की डंडी भी मिली है जो अंधत्व व्यक्ति उपयोग में लेता है। उस डंडी के ऊपरी हिस्से में कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे