दुर्ग

प्रत्येक बूथों पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य
14-Apr-2024 3:15 PM
प्रत्येक बूथों पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और 15 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का नामांकन रैली निर्धारित किए गए हैं। 
मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने पृथ्वी पैलेस पुलगांव में दुर्ग-भिलाई जिला संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं व चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत वाला सरकार बनाने अपने अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाने का निर्देश देते हुए 4 सौ पार के आंकड़े को प्राप्त करने प्रत्येक बूथों में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य पूरा करने जरूरी टिप्स दिया और नामंंकन रैली से लेकर मतदान तक सभी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सहजता से संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को बताकर विपदलों के दुष्प्रचार का आक्रमकता से जवाब देने कहा है। 

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने भी जिम्मेदार पदाधिकारियों व सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, संयोजक अवधेश चंदेल, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, लाभचंद बाफना सहित अनेक नेता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।

इस अवसर पर क्षत्रिय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने लोकसभा से लेकर विधानसभा स्तर के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णायक व दूरगामी परिणाम देने वाला है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चार सौ पार का नारा यूं ही नहीं दिया है बल्कि इनके पीछे भारत के गांव गरीब किसान महिला सहित सभी वर्गो के जीवन के खुशहाली के लिए बहुत से योजनाएं बनाई जानी है। जिसके लिए संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में संख्यात्मक सांसद के रूप में बड़ी ताकत की आवश्यकता है इसलिए छत्तीसगढ के 11 लोकसभा सीटों में दुर्ग की सीट भी जितना आवश्यक है, लेकिन इसे परिणाम में बदलने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ताओं की है। इसलिए सभी जिम्मेदारों को पूरी ताकत के साथ मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थी तक पहुंचकर उन्हें भाजपा के पक्ष ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने प्रेरित करे।


अन्य पोस्ट