दुर्ग

गांजा संग आरोपी पकड़ाया
13-Apr-2024 4:14 PM
गांजा संग आरोपी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 अप्रैल। गांजा को अपने घर में रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गिरधारी नगर निवासी आरोपी महेश सारथी को पुलिस ने पकड़ा है।

उसके पास से 2 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए आंकी गई है, को जब्त किया है। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।


अन्य पोस्ट