दुर्ग

धनोरा दरबार में आस्था की ज्योति
09-Apr-2024 2:32 PM
धनोरा दरबार में आस्था की ज्योति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 9 अप्रैल। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में चैत्र एवं कुंवर दोनों नवरात्रि में भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योति जलवाते है। यहां पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे दरबार के लक्ष्मण बाबा एवं पंडित विनय शर्मा के द्वारा विधी विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ कर के घटस्थापना करके ज्योति कलश प्रज्वलित किया गयाा।

 शनिवार को पंचमी को माता सिंगार किया जाएगा, 16 अप्रैल शनिवार को महाअष्टमी हवन का कार्यक्रम शाम 4 बजे से एवं कन्या भोज एवं 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ज्योति विसर्जन शोभायात्रा जो कि दरबार से शुरू होकर बाजार चौक होकर शितला तालाब पहुंच कर विसर्जन किया जाएगा।

हर रोज रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक माता सेवा गुलाब साहू एवं हेमंत तेली के मंडली द्वारा हनुमान प्रकटत्सौव के पावन पर्व इस साल भी बढ़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। 22 अप्रैल को मानसगान गाढ़ा-गाढ़ा जोहार के गायक हिरेश सिन्हा, जितेश्वरी सिन्हा द्वारा मानस गान एवं 23 अप्रैल को शाम 4 बजे से भव्य झांकी के एवं जय बजरंग अखाड़ा मंडली के कलाकारों द्वारा गली भ्रमण शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा। यह जानकारी दरबार प्रति निधि चंद्र कांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।


अन्य पोस्ट