दुर्ग
सरकारी आवास से हजारों रुपए के वायर की चोरी
07-Apr-2024 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 अप्रैल। सरकारी आवास के मेंटेनेंस कार्य के लिए रखे इलेक्ट्रिक वायर की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 54 पोटिया निवासी अजय साहू इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है। उसका पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से क्वार्टरों मे मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। 4 अप्रैल की शाम को उसने क्वार्टर नंबर एफ 1 में अलग-अलग एमएम के इलेक्ट्रिक वायर के बंडल को रख दिया था और ताला लगाकर घर चला गया था। 5 अप्रैल की सुबह जब वह क्वार्टर में आकर देखा तो पीछे का दरवाजा तोडक़र अज्ञात आरोपी ने इलेक्ट्रिक वायरों की चोरी कर ली थी। चोरी गए वायरों की कीमत लगभग 44,000 आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे