दुर्ग
पशुवध गृह व मांस विक्रय केन्द्र बंद रहेगी
04-Apr-2024 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें इन दिनों बंद रहेगी। शासन से जारी आदेश के तहत चैतीचंद पर्व 9 अप्रेल दिन मंगलवार, रामनवमी पर्व 17 अप्रेल दिन बुधवार एवं महावीर जयंती 21 अप्रैल दिन रविवार को समस्त पशुवध गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्र को बंद रखा जाएगा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराने शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे