दुर्ग
कारोबारी के घर से जेवर व नगदी की चोरी
04-Apr-2024 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अप्रैल। समृति नगर चौकी अंर्तगत साकेत नगर निवासी मिनी मार्टिन के घर में अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। दिन दहाड़े चोरों ने आभूषण समेत 1 लाख 57 हजार की चोरी की और भाग निकले। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बताया कि मार्टिन ने शिकायत की है कि कैंप में उनकी किराना की दुकान है। मंगलवार दोपहर 3 बजे घर का ताला बंद कर परिवार समेत दुकान चले गए थे। इधर चोरों ने सूना मकान पाकर पहुंचे। सामने दरवाजे की कुंडी को तोडक़र घर में घुसे। आलमारी में रखी पुराने आभूषण 1 लाख 57 हजार कीमत की चोरी कर ले गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे