दुर्ग

स्टेट अंडर 17 फीडे रेटेड चेस स्पर्धा 12 से
04-Apr-2024 2:18 PM
स्टेट अंडर 17 फीडे रेटेड  चेस स्पर्धा 12 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अप्रैल।
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में  जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा लोहाणा महाजन समाज दुर्ग के विशेष सहयोग से प्रदेश में पहली बार अंडर -17 आयु समूह की  फीडे रेटिंग शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन जलाराम सांस्कृतिक भवन ,सिविल लाइन्स दुर्ग में किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे व  जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से  जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप 17 के शतरंज खिलाडियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। 

स्पर्धा के प्रथम 2 बालक व 2 बालिका खिलाडिय़ों  का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जायेगा। स्पर्धा में दोनो केटेगरी के लिए अलग- अलग  पुरस्कार की व्यवस्था की गई है जिसमे  प्रथम पुरस्कार  7000  व ट्रॉफी, द्वितीय  5000 व ट्रॉफी ,तृतीय 3000 व मोमेंटो,चतुर्थ 2000 व मोमेंटो प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह से समान ईनाम की राशि व ट्रॉफी ओपन केटेगरी में  भी प्रदान किए जायेंगे। स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी को ई सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

बस्तर संभाग व सरगुजा संभाग के लिए स्पेशल प्राइज के तहत 1500- 1500 रुपए की नगद राशि व मोमेंटो प्रदान किए जायेंगे। स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है। इसके बाद की प्रविष्टि पर 250 रुपए विलंब शुल्क लगेगा। स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडियों का राज्य शतरंज संघ से वर्ष 2024-25 का पंजीयन होना अनिवार्य है। शुल्क जमा करने या रजिस्ट्रेशन कराने संबंधी किसी प्रकार की समस्या आने से खिलाड़ी राज्य सचिव  हेमन्त खुटे व मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

जिला स्तरीय अंडर 13 ओपन एवं गल्र्स चेस टूर्नामेंट का भी आयोजन
उक्त रेटिंग स्पर्धा के साथ-साथ दुर्ग जिले के खिलाडिय़ों के लिए जिला स्तरीय अंडर 13 ओपन व गल्र्स शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसमें अंडर 7,9,11 एवम अंडर 13 में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को इनाम स्वरूप ट्रॉफी  देकर सम्मानित किया जाएगा। जिले के नवोदित खिलाडिय़ों के लिए यह सुनहरा अवसर है जिसमें वे अभ्यास बतौर इस स्पर्धा में भाग लेकर अपने खेल में निखार ला सकते है। स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को जिला शतरंज संघ दुर्ग से वर्ष 2024,25 का पंजीयन कराना आवश्यक है।
 


अन्य पोस्ट