दुर्ग
मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
02-Apr-2024 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 अप्रैल। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंप- 2 बैकुण्ठ नगर भिलाई तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी धरमनाथ महतो की विगत 16 मई 2021 को आग में जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार खुर्सीपार भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी ममता पटेल की विगत 11 जून 2020 को आग में जलने सेे मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. धरमनाथ महतो की पत्नि सुनैना देवी को 4 लाख रूपये एवं स्व. ममता पटेल की पति रवेन्द्र कुमार पटेल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे