दुर्ग
एक सप्ताह बंद रहेगा सम्पत्तिकर का आनलाईन भुगतान
02-Apr-2024 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 अप्रैल। निगम भिलाई ने अपने क्षेत्र के करदाताओं को सुविधा प्रदान करते हुए आनलाईन भुगतान हेतु हिन्दी एवं अंग्रेजी में वेबसाईट लॉन्च किया था, जिसका अच्छा प्रतिसाद रहा। लोगों ने घर बैठे संपत्तिकर सहित अन्य करों का भुगतान कर आनलाईन रसीद प्राप्त किये है। वेबसाईट के आवश्यक संधारण कार्य तथा संपत्तिकर करदाताओं के मोबाईल नम्बर को अपडेट करने के लिए 1 से 7 अप्रैल तक आनलाईन भुगतान को बंद रखा गया है। इस दौरान वेबसाईट का संधारण किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे