दुर्ग
गुमशुदा महिला की तलाश में जुटी पुलिस
31-Mar-2024 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 मार्च। मोहन नगर थाना में एक महिला के गुम होने की जानकारी दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी हेमंत दास मानिकपुरी निवासी मुंबई आवास उरला वार्ड नंबर 58 ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी 2023 को उसकी पत्नी नंदिनी मानिकपुरी 23 वर्ष बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। उसके हाथ में गोदना से इंग्लिश का एन लिखा हुआ है तथा वह हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है। पुलिस ने अपील की है कि किसी को महिला के बारे में जानकारी मिले तो वह थाने में या मोबाइल नंबर 94791 92020 पर संपर्क कर सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे