दुर्ग

जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़,मामला दर्ज
31-Mar-2024 3:09 PM
जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़,मामला दर्ज

दुर्ग, 31 मार्च। छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ बच्ची ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 294, 354, 354 बी, 506 एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि गया नगर निवासी 12 वर्षीय बच्ची ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी उसे रास्ते में छेड़छाड़ करता है और मना करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


अन्य पोस्ट