दुर्ग

भाजपा की बैठक, बनी रणनीति
30-Mar-2024 3:02 PM
भाजपा की  बैठक, बनी रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 30 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक आहुत की गई जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक के कुम्हारी प्रभारी एवं भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू , कुम्हारी मंडल प्रभारी जिला मंत्री कीर्ति नायक, पूर्व जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन ,पाटन विधानसभा सह संयोजक राकेश पाण्डेय की उपस्थिति एवं कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

उन्होंने दुर्ग लोकसभा के इतिहास के बारे जानकारी दी। इसके पश्चात राकेश पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में 29 बूथों में से 16 बूथ में हार मिली और 13 बूथ में जीत हुई, अत: उन 16 बूथों में जीत दर्ज करने की बात कही। 

जिला किसान मोर्चा महामंत्री योगेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लडऩे को कहा। कीर्ति नायक ने कहा कि हमें हर बूथ में 370 वोट से जीत का टारगेट लेकर चलना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा द्वारा किए गए अनेक जनहित के कार्यों एवं घोषणाओं के बारे में बताया एवं प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 200 लाभार्थियों से मिलने को भी कहा गया।

उन्होंने महतारी वंदन योजना, धान के बोनस सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अतिथि शंकर लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को  जीत का मंत्र दिया और उन्हें युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारियों  में जुट जाने को कहा। 
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लोकेश साहू ने किया।

 


अन्य पोस्ट