दुर्ग
घर से भागी किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंपा
30-Mar-2024 2:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मार्च। घर से भागी नाबालिक किशोरी को रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन के डिब्बे से उतारकर पूछताछ की और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है। जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवार वालों ने इसकी शिकायत मुंबई थाना में की थी। पुलिस ने जब बालिका के मोबाइल को ट्रेस किया तो वह राजनांदगांव के आसपास ट्रेन संख्या 12151 में बता रहा था। इस पर आरपीएफ की टीम राजनांदगांव स्टेशन से ही जनरल डिब्बे में खोजबीन करने लगी। खोजबीन करने पर स्लीपर कोच में बालिका मिली, जिसे आरपीएफ दुर्ग ने स्टेशन पर उतार कर स्टेशन मास्टर के सामने चाइल्ड लाइन दुर्ग के सुपुर्द किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे