दुर्ग
अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
29-Mar-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च। बोरसी बस्ती वार्ड नंबर 51 में 26 मार्च की आधी रात को एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पदमनाभपुर थाना पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पद्मनापुर थाना प्रभारी अक्षय प्रमोद समद्रा ने बताया कि बोरसी बस्ती निवासी काशीराम यादव (54) ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब घर वाले उठे तो देखा कि वह अपने कमरे में फांसी पर झूम रहा है परिवार वालों ने तुरंत इसकी जानकारी डायल 112 टीम को दी मौके पर पहुंची टीम ने उसे मर्चुरी पहुंचाया। फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे