दुर्ग

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
29-Mar-2024 2:38 PM
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

दुर्ग, 29 मार्च। काम से वापस घर लौट रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चालक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल के भाई की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279 ,337 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

ग्राम सोमनी निवासी देव प्रकाश यादव 25 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जी 2707 को चलाते हुए दुर्ग से वापस अपने घर सोमनी आ रहा था। रात्रि लगभग 9.40 बजे अंजोरा देसी शराब दुकान के पास दुर्ग की ओर से आ रही कार ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वेद प्रकाश की मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी। इससे वेद प्रकाश के सिर में चोटे आई और वह गिरकर बेहोश हो गया।

उसे लोगों ने तुरंत 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां गंभीर चोट को देख उसे उचित उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। घायल के भाई संतोष कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध की है।


अन्य पोस्ट