दुर्ग
होटल में जुआ खेल रहे 7 जुआरी पकड़ाये, रकम जब्त
28-Mar-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 मार्च। शहर के एक होटल में बैठकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके पास से 27000 रुपए रकम जब्त किए हैं।
मोहन नगर पुलिस के मुताबिक बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि होटल ब्लू डायमंड में कुछ लोग बैठकर हार जीत का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने छापा मार कर धर्मेंद्र चंद्राकर्र, स्वप्निल जैन, अजय शर्मा, दिलीप साहू, युवराज धनकर, अमित कुमार चौबे, योगेंद्र सिंह राजपूत को पकड़ा। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे