दुर्ग
होटल में महाराष्ट्र के कारोबारी ने की खुदकुशी, जांच
24-Mar-2024 1:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 मार्च। दुर्ग जिले के सुपेला के होटल में महाराष्ट्र से आकर रूके कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। सुबह से काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर होटल मैनेजमेंट ने काफी प्रयास के बाद पुलिस को खबर की। दरवाजा खोल कर जब भीतर देखा गया तो व्यापारी की ईह लीला समाप्त हो चुकी थी।
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच, जांच कर रही है। दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के संबंध में इतनी जानकारी मिली है कि लगभग 42 से 45 वर्ष की उसकी उम्र है, उसका नाम गोविंद तैयपा निवासी कामटी महाराष्ट्र है। इससे पहले भी वह सुपेला भिलाई के होटल में रुका करता था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे