दुर्ग
कुम्हारी थाना में शांति समिति की बैठक
23-Mar-2024 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 23 मार्च। स्थानीय कुम्हारी थाना परिसर में थाना प्रभारी डी.डी वर्मा द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, गांव के सरपंच, वरिष्ठ नागरिकजन व पत्रकारगण शामिल हुए।
उक्त बैठक में होली त्यौहार सौहार्दपूर्ण, आपसी भाईचारा व शांति पूर्वक मनाए जाए इस विषय पर चर्चा की गई। आये हुए अतिथियों द्वारा नगर में शांति पूर्वक त्यौहार मनाने को लेकर पुलिस विभाग को मुस्तैदी के साथ नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। साथ ही कुछ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानेदार से चर्चा किया गया। होली के दौरान नगर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे