दुर्ग
गुटखा रखे गोदाम को जीएसटी टीम करेगी सील
23-Mar-2024 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च। गुटखा कारोबारी के सब डीलर के गोदाम में रखें गुटखे को जीएसटी की टीम सील करने की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक कैंप नंबर 2 भिलाई में गुटखा कारोबारी के गोदाम पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा। छापा मारने से पहले ही गोदाम का संचालक भाग निकला। टीम ने गोदाम के संचालक से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर टीम ने गोदाम को सील करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक जीएसटी टीम के अधिकारी कर्मचारी गोदाम में पहुंचे तो गोदाम बंद मिला। मालिक भी फोन बंद कर वहां से चला गया था। काफी इंतजार करने के बाद जब गोदाम संचालक नहीं पहुंचा तब टीम ने सील करने का निर्णय लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे