दुर्ग
घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय की नई पहल
23-Mar-2024 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च। प्रेम और सद्भाव का प्रतीक पावन पर्व होली के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग के द्वारा ग्राम -कोटनी के ग्रामीण बच्चों से मुलाकात एवं लगभग 225 ग्रामीण बच्चों को शिक्षण सामग्री, रंग एवं चाकलेट, बिस्किट,चिप्स का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दयानंद शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष आभा रानी गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निशा साहू, अंजू देवी ,स्व सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे