दुर्ग
चाकू लहरा कर बनाया भय का माहौल, बंदी
21-Mar-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 मार्च। खुलेआम मार्ग पर धारदार चाकू लहराकर भय का माहौल बना देने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 25(1), 27 के तहत अपराध पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति आजाद चौक कसारीडीह में अपने हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
मौके पर पहुंचे आरक्षक शरद राजपूत, पूरन सार्वा, दिव्यराज बोरकर ने घेराबंदी करते हुए आरोपी वंश जोशी उर्फ बाबा पिता संजय जोशी (23) फोकट पारा देवारडेरा के पास वार्ड नंबर 44 कसारीडीह को पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे