दुर्ग

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर आंखों की जांच
20-Mar-2024 3:33 PM
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर आंखों की जांच

  कुम्हारी, 20 मार्च। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह 12 से 18 मार्च तक स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में मनाया गया। इसका शुभारंभ संस्था प्रमुख डॉ. अनुपमा कंवर, संस्था के डॉक्टर, अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

विश्व ग्लूकोमा दिवस पर कांच बिंदु  एवं  नेत्र की जटिल बीमारी के उपचार बचाव एवं सावधानी की जानकारी डॉ. राजेश शर्मा  सहायक अधिकारी द्वारा दी गई। साथ ही  नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों के नेत्र की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह व दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर प्रभारी डॉ. अनुपमा कंवर एवं राजेश शर्मा सहित अस्पताल के स्टाफ एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट