दुर्ग

महिलाओं ने खेली फूलों की होली
20-Mar-2024 3:29 PM
महिलाओं ने खेली फूलों की होली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 मार्च।
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण समाज ने ग्राम तर्रा के रेस्ट हॉउस में होली की खुशियां मनाई। इस दौरान महिलाओं ने फूलों की होली खेली और ढोल-नंगाड़े की थाप में जमकर थिरके। आकर्षक प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने अपनी प्रतिभाएं साबित की। समाज की अध्यक्ष अनीता पांडेय के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम समाज की महिलाओं ने  ठकुराईन टोला (पाटन) में भगवान शिवजी के दर्शन किए और समाज व प्रदेश के लोगों की खुशियाली  के लिए कामना की गई। तत्पश्चात समाज की महिलाएं तर्रा रेस्ट हॉउस पहुंची। जहां उन्होने सामुहिक रुप से फूलों से होली खेलकर खुुशियां मनाई गई। 

महिलाओं ने फाग गीत की धुन में नाच-गाकर होली की खुशियंा प्रकट की। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। होली मिलन समारोह में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई।
 


अन्य पोस्ट