दुर्ग
नन्हें-मुन्नों संग होली मिलन समारोह
20-Mar-2024 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 20 मार्च। पायोनिर कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल डूमरडीह प्रागण में मंगलवार को नन्हें मुन्ने छात्रों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने जमकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली। शिक्षकों ने बच्चों को त्योहार के महत्व के बारे में बताया और सौहदपूर्ण तरीके से होली खेलने के लिए जागरुक किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे