दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 मार्च। मोदी फार नेशन अभियान को लेकर तमिलनाडु से पूरे भारत भ्रमण के लिए निकली बुलेट रानी टीम का भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला द्वारा महामंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलगांव मिनीमाता चौक में स्वागत किया गया।
बुलेट रानी टीम का नेतृत्व करते हुए राजलक्ष्मी मंगलवार को दुर्ग पहुंची, जहां उनका लोकसभा चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा आत्मीय स्वागत पश्चात उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने मोदी जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित और संकल्पित भारत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें पुन: तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता दिल्ली भेजेगी मजबूत राष्ट्र निर्माण में मोदी जी लगतार कार्य कर रहे हैं उन्हें अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा की उनकी यह यात्रा तमिलनाडू से प्रारंभ होकर 21 हजार किलोमीटर की यात्रा कर दिल्ली में समाप्त होगी कार्यक्रम में स्वागत भाषण संजय बघेल जी ने संचालन मनोज शर्मा ने आभार जितेंद्र साहू ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय बघेल, रोहित महेश्वरी, शुभम् शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र, अजय भसीन, दिपक चोपड़ा, हेमंत गोयल, जितेन्द्र साहू, गोपु पटेल नितेश जैन प्रशांत अग्रवाल श्वेता मानिकपुरी शालिनी दिल्लीवार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।