दुर्ग

महिला से छेड़छाड़, आरोपी बंदी
17-Mar-2024 3:53 PM
महिला से छेड़छाड़, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मार्च।
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता नगर निगम में कार्यरत है। बीती रात वह घर में अपने पति के साथ थी। आधी रात को आरोपी परमानंद भट्ट उसके घर पहुंच और दरवाजे को जबरन धक्का लगाया, इससे दरवाजा खुल गया।  आरोपी घर के भीतर प्रवेश कर महिला के साथ अश्लील तरीके से छेड़छाड़ किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति उठा। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी शिकायत तुरंत डायल 112 टीम को दी गई। 

पीडि़ता की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  294, 354(घ), 506 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


अन्य पोस्ट