दुर्ग
दुर्ग, 16 मार्च। प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला पंचायत शिक्षा समिति की बैठक में सदस्यों ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा जोर शोर से उठाया। उन्होंने बैठक में सहायक शिक्षकों की नवीन भर्ती के लिए प्रस्ताव लेकर शासन भेजने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति के सभापति एवं जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा के सभी सदस्यों को शालावार रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराई जाय साथ ही यह भी कहा कि जिन शालाओं में शिक्षक की आवश्यकता है। वहां शिक्षकों का अध्यापन व्यवस्था किया जाय शिक्षकों की अध्यापन वाले शाला से कार्यभार ग्रहण कराया जाना सुनिश्चित हो शास उच्च माधयमिक शाला रसमड़ा में अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र की शिक्षक व्यवस्था की जाए वहीं प्राथमिक शाला डंडेसरा में शिक्षक व्यवस्था जरूरी है।
बैठक में जिले के अति जर्जर स्थिति वाले शाला भवनों की सूची सदस्यों को उपलब्ध कराई जावे साथ ही खस्वाहाल शौचालयों का डिसमेंटल कर नवीन शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजी जाए। वहीं जिले की जिन शालाओं में आहाता निर्मित हैं वहां वृक्षारोपण करने के लिए समन्वय स्थापित की जाय बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, सदस्य लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।