दुर्ग

10 जुआरी पकड़ाये, रकम व ताश पत्ती जब्त
16-Mar-2024 2:46 PM
10 जुआरी पकड़ाये, रकम व ताश पत्ती जब्त

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 मार्च। नंदिनी थाना एवं धमधा थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है। इन आरोपियों में भाजपा नेता भी शामिल हैं। जिन्हें पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास नगदी रकम और मोबाइल फोन समेत ताश पत्ती बरामद की है। दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगाता जारी है।

इसी कड़ी में प्रशिक्षु डीएसपी अजय ठाकुर और नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में जुए के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें मुरमुंदा चेटुवा रोड के तालाब के पास जुआ खिलाते दस जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रवेश शर्मा, नागेश साहू, मिथलेश साहू,आशुतोष तिवारी, राजकुमार ठाकुर,दीपक गायकवाड़, भुनेश्वर जोशी, महेन्द्र जोशी, रोशन टंडन और खिलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 19 हजार नगद, मोबाइल समेत ताश पत्ती बरामद की है।

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि सभी के खिलाफ जुआ के एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जुआ खेलने वाले जिन दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से दो भाजपा नेता भी शामिल हैं। जिसमें अहिवारा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री नागेश साहू को जुआ खिलाने के लिए पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट