दुर्ग
नोटिस के बाद भी नहीं माने व्यापारी, चला जेसीबी
15-Mar-2024 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 15 मार्च। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सुबह 7 बजे निगम,जिला प्रशासन व पुलिस बल के अधिकारी राजेंद्र पार्क चौक के पास जीई रोड किनारे चर्च के सामने अवैध कब्जों को हटाने पहुँचे। इसे लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारी तेज कर रखी थी। गुरुवार को नगर निगम का तोडू दस्ता जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। कब्जा हटाने के लिए उन्हें पहले भी नोटिस जारी गया था। नोटिस मिलने पर भी कब्जाधारियों को नोटिस का कोई असर नहीं हुआ।
अल्टीमेटम के बाद भी कब्जा को नहीं हटाया गया था। आज कब्जा को हटाए जाने के लिए बुलडोजर से तीनों दुकानों का कब्जा तोड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे