दुर्ग
गुमटी संचालित मालिकों पर होगी कार्रवाई
14-Mar-2024 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 14 मार्च।पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजनांतर्गत विभिन्न स्थलों पर आबंटित गुमटी के आबंटितों नियमित रूप से अनुज्ञप्ति शुल्क एवं समेकित कर जमा नहीं करने के कारण शेष राशि जमा करने हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है, 28 मार्च 2024 तक अपना बकाया राशि मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रं. 16 में स्वयं उपस्थित होकर बकाया राशि जमा करें अन्यथा आपके आबंटन को निरस्त करने का कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आबंटितों की होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे