दुर्ग
गंभीर बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए कार्यशाला
12-Mar-2024 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 मार्च। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत डेंगू ,मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ , टीबी रोग तथा जलजनित बिमारियों के रोकथाम के लिए समन्वय एवं आने वाली बाधा को दूर करने में पार्षद व जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर निगम के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी ,केशव चौबे, लाल चंद वर्मा, नेहा साहू, मीरा बंजारे, जोन अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा,के.जगदीश कुमार, ईश्वरी नेताम,शकुंतला साहू,सरिता देवी, नोमिन साहू, गिरिजा बंछोर, डी.सुजाता साथ ही डॉं. पियोम, तुषार वर्मा, लक्की दुबे, मितानिन आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे