दुर्ग

श्रमिकों के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग
08-Mar-2024 3:16 PM
श्रमिकों के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग

दुर्ग, 8 मार्च। सचिव छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतानो को उनके शैक्षणिक योग्यता अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे-पीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे, पुलिस भर्ती परीक्षा के अन्तर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 04 से अधिकतम 10 माह तक की अवधी के लिये नि:शुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा।

आवेदक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करें एवं कार्यालय से भी संपर्क कर सकते है।


अन्य पोस्ट