दुर्ग

उपार्जन केन्द्रों में अभी भी 38 हजार क्विंटल धान
08-Mar-2024 2:33 PM
उपार्जन केन्द्रों में अभी भी 38 हजार क्विंटल धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मार्च।
जिले के उपार्जन केन्द्रों में अभी भी 38 हजार570 क्विंटल धान शेष है जिसका अब तक उठाव नहीं हो पाया है, जिले में कस्टम मिलिंग के लिए कुल 151 मिलर्स पंजीकृत है, जिनके द्वारा उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव किया जा रहा इन मिलर्स के द्वारा अब तक 58 लाख 35 हजार130 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने कुल 1 लाख10 हजार762 किसानों के 1 लाख21 हजार581 हेक्टेयर पंजीकृत किए गए थे, जिनसे पंजीयन के अनुसार 61 लाख17 हजार 210 क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य था मगर कुल 1 लाख5 हजार778 किसानों ने कुल 1 लाख13 हजार195 हेक्टेयर क्षेत्र का 58 लाख73 हजार690 क्विंटल धान का विक्रय किया। इनमें से अब तक 99.34 प्रतिशत धान का मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए उठाव कर लिया गया है। समितियों से 6 मार्च को 6920 क्विंटल धान का उठाव किया गया 38 डी ओ जारी करना शेष है। 

अन्य जिलों से भी साढ़े उन्नीस लाख क्विंटल धान का उठाव
जानकारी के मुताबिक जिले के मिलर्स को कवर्धा, राजनांदगांव ,खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी आदि जिलों में उपार्जित 20 लाख1 हजार190 क्विंटल धान के उठाव हेतु जी ओ जारी किया गया है। इनमें 19 लाख56 हजार219 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स कर चुके हैं 44 हजार980 क्विंटल का उठाव शेष है। 


अन्य पोस्ट