दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मार्च। पीएम मोदी द्वारा महिला शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश वर्चुअल माध्यम से मंडल स्तर पर आयोजन कराया। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई मंडल के ग्राम खोपली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं उनके सशक्तिकरण को लेकर किया जा रहे कार्यों को और महिलाओं के आगे बढ़ते हुए और उनके बदलते कार्य क्षेत्र को वर्णन किया तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विधायक ललित चंद्रकार इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे रहती है और महिलाओं के हित में निर्णय लिए है। महिलाओं को केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करके उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है।