दुर्ग

निशानेबाजी में डीएसपी शिल्पा को सिल्वर
07-Mar-2024 2:50 PM
निशानेबाजी में डीएसपी शिल्पा को सिल्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 मार्च। राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज कार्यालय में पदस्थ डीएसपी शिल्पा साहू को  सिल्वर मेडल मिला।

 रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित 3 दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता, जिसमें विभिन्न जिलों के शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 130 लोगों ने भाग लिया था।

10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ महिलाओं के लिए भी अलग से इवेंट था। दुर्ग रेंज पुलिस की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शिल्पा साहू  ने 10 मीटर एयर राइफल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने उन्हें बधाई दी।

शिल्पा साहू के उत्कृष्ट प्रदर्शन का गर्व महसूस करते हुए, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने उनके योगदान को सराहा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले अन्य शूटर को भी बधाई देकर भविष्य की शुभकामनाएं दी, जिसमें साइबर थाना से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय एवं आरक्षक प्रशांत शुक्ला भी सम्मिलित थे।


अन्य पोस्ट