दुर्ग

ट्रेन की चपेट में कारोबारी की मौत
06-Mar-2024 3:42 PM
ट्रेन की चपेट में कारोबारी की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 मार्च।  बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कराया इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

पुलिस के मुताबिक गंजपारा में सेनेटरी सामानों का व्यापार करने वाले गंजपारा निवासी प्रणय बाफना (37) सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गए।

प्रणय बाफना की मौत को आत्महत्या मानते हुए पुलिस जांच को दिशा दे रही है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट