दुर्ग

हेमचंद विवि के अफसरों ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
06-Mar-2024 2:43 PM
हेमचंद विवि के अफसरों ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च।
तीन पालियों में 01 मार्च से प्रारंभ हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की परीक्षाओं के तीसरे दिन विवि के अधिकारियों ने 10 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 07 जिलों में 70 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दो दिवस में नकल संबंधी एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा आरंभ के पूर्व विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने समस्त प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे तथा विवि के अधिकारियों का समय-समय पर विभिन्न महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु भी निर्देशित किया गया था। इसी के परिपालन में आज विवि के अधिकारियों ने राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, धमधा, गंडई, परपोड़ी आदि में स्थित महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण किये गये महाविद्यालयों में अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने कल्याण महाविद्यालय, भिलाई तथा भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई का निरीक्षण किया। सहायक कुलसचिव, डॉ. सुमीत अग्रवाल ने शासकीय महाविद्यालय, गंडई, शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी जिला बेमेतरा एवं विवि के उपकुलसचिव, राजेन्द्र चौहान ने शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर, विवि के वित्त अधिकारी, सुशील गजभिये एवं सहायक कुलसचिव, दिग्विजय कुमार ने शासकीय कमला देवी राठी महाविद्यालय, राजनांदगांव, शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय, राजनांदगांव, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव, शासकीय महाविद्यालय, धमधा आदि महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कक्ष में वीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।


अन्य पोस्ट