दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.ए.सिद्दकी की अनुमति से तथा राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शकील हुसैन के मार्गदर्शन में एम.ए. राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों ने विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग के तितुर्डीह क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने घर - घर जाकर आयुष्मान भारत योजना एवं नारी शिक्षा से संबंधित सूचनाएं एकत्रित की और योजना संबंधी आधारभूत जानकारियों से लोगों को अवगत कराया।
स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने शहीद भगतसिंह राष्ट्रीय विद्यालय पहुंचकर स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं वार्षिक परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन एवं कैरियर निर्माण के टिप्स दिए। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक तरुण कुमार साहू, डॉ.राजेश्वरी जोशी, राखी भारती, शाहबाज अली एवं अमित कुमार उपस्थित थे। विद्यार्थियों में रिकेश गायकवाड, सुरेंद्र बघेल, सृष्टि फ्रांसिस, चंद्रशेखर, जयराम, प्रिया, संजना, गजानंद, भूपेंद्र आदि सभी विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल रहे।