दुर्ग

भिलाई-चरौदा निगम की सामान्य सभा कल
05-Mar-2024 3:48 PM
भिलाई-चरौदा निगम की सामान्य सभा कल

भिलाई नगर, 5 मार्च। बुधवार को भिलाई चरोदा निगम सभागार में परिषद की सामान्य सभा सम्मिलन का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता सभापति कृष्णा चन्द्राकर द्वारा की जायेगी। बैठक दोपहर 12.30 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत किया जायेगा। प्रस्तुत बजट पर चर्चा एवं विचार हेतु दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक का समय निश्चित किया गया है।


अन्य पोस्ट