दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 मार्च। संत गजानन महाराज ( शेगाव) जी का प्रगट उत्सव गजानन मंदिर, गजानन नगर, दुर्ग में बड़े ही हर्ष -उल्हास से साथ मनाया गया। सुबह 6 बजे महाराज को जलाभिषेक उपरांत विजय ग्रंथ पाठ की समाप्ति हुई। सुबह 8 बजे सत्यनारायण की पूजा के प्रश्चात महाराज की पालखी बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण हेतू निकली, जिसमें महिला भक्त द्वारा चलते चलते भजन गायन होता रहा।
बहुसंख्या में भक्त समुदाय पालखी के साथ-साथ चल रहे थे। बीच-बीच में आतिशबाजी होती रही। पालखी के भ्रमण मार्ग पर भक्तो द्वारा जलपान कि व्यवस्था थी। पालखी जहां-जहां से निकले भक्तगण पूजा एवं दर्शन करने हेतू अग्रसर होते रहे। पालखी रुक रुक कर चलती रही। दो घंटे नगर भ्रमण पश्चात पालखी गजानन मंदिर, गजानन नगर, दुर्ग पहुंची। दोपहर 1 बजे महाआरती हुई तथा महाराज को भोग लगाया गया।
विधायक गजेंद्र यादव द्वारा गजानन महाराज के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया गया। बहुसंख्या में भक्तों द्वारा महाप्रसाद ग्रहण किया गया।