दुर्ग

भारती विवि का कोनारी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
03-Mar-2024 3:28 PM
भारती विवि का कोनारी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

दुर्ग, 3 मार्च। भारती विश्वविद्यालय तथा भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग द्वारा 2 मार्च  को गोद ग्राम पंचायत भवन कोनारी में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. मंजु रानी व डॉ. मोनिका द्वारा ग्रामवासियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इसके अतिरिक्त जूनियर डॉक्टर्स के तीन समूहों द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य शिविर स्थल तक लाकर नि:शुल्क उपचार करवा कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। 

शिविर का उद्देश्य जनकल्याण व समाज सेवा तथा राष्ट्रहित में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के संयुक्त संचालक जय चंद्राकार के मार्गदर्शन में तथा सरपंच भारत लाल चंद्राकार के संरक्षण व डॉ. रोहित कुमार वर्मा के विशेष सहयोग से किया गया। 
शिविर का संयोजन  राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट