दुर्ग

बाइक की टक्कर से महिला घायल
03-Mar-2024 3:28 PM
बाइक की टक्कर से महिला घायल

दुर्ग, 3 मार्च। घर से श्री शिवम मॉल जा रही प्रार्थिया की स्कूटी को मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थिया को चोटे आई और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुई। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 17 सरस्वती ज्ञान मंदिर के पीछे कादंबरी नगर निवासी अपूर्वा सिन्हा आईडीएफसी फस्ट बैंक में ए आर ओ के पद पर कार्यरत है। 

1 मार्च की शाम को 7:30 बजे वह अपने घर कादंबरी नगर से श्री शिवम मॉल जाने के लिए अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सी एच 4548 से निकली थी। सूर्या होटल के सामने ओवर ब्रिज के मोड पर पहुंची थी कि सामने की ओर से आ रही पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एल के 0327 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सहित पीडि़ता गिर गई। उसके हाथ, चेहरे, पैर में चोटें आई।
 


अन्य पोस्ट