दुर्ग

सात दिवसीय जीएसटी कार्यशाला का समापन
03-Mar-2024 2:27 PM
सात दिवसीय जीएसटी कार्यशाला का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मार्च।
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा पीएम उषा मद से प्रायोजित 7 दिवसीय जीएसटी कार्यशाला learn with ease का आयोजन 23 से 29 फरवरी तक किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ वाणिज्यकर विभाग की आयुक्त सोनल के मिश्रा, मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य डॉ. एमए सिद्दकी, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्याक्ष डॉ. एचपी सलूजा, वरिष्ठप्राध्यापक डॉ. एसएन झा, डॉ. प्रदीप जांगड़े एवं डॉ. लाली शर्मा उपास्थित रहे।

आयुक्त सोनल के मिश्राने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में आयुक्त सोनल के मिश्रा ने विद्यार्थियों को वस्तु एवं सेवा कर की वर्तमान समय में उपयोगिता से अवगत करवाया ए तथा उन्होंने आईजीएसटी, सीजीएसटी, एसजीएसटी की जानकारी प्रदान की। वस्तु एवं सेवा कर के सैद्धान्तिक जानकारी देते हुए उसके व्यवहारिक महत्व को भी बताया। 

कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर सीए रूचिका मखीजा ने व्यापार और उधोग के क्षेत्र में जीएसटी के महत्वपूर्ण पहलूओं पर विचार दिया। इस दिन का विषय कॉम्पोजिशन स्कीम और जीएसटी पंजीकरण और संशोधन प्रक्रिया रही। कॉम्पोजिशन स्कीम जीएसटी का एक महत्वपूर्ण पहलू है जो छोटे व्यापारियों को अपनी सालाना राजस्व बचाने का एक सुझाव देता है।

 इस सत्र में जीएसटी पंजीकरण के लिए नियमित विधियों की चर्चा की गई। नए पंजीकरण प्रक्रिया और दस्तावेज आवश्यकताओं पर ध्यान दिया गया। इसके साथ ही जीएसटी आईडेंटिफिकेशन नंबर, जीएसटीआईएन, जीएसटी पंजीकरण प्रमाण पत्र, मौजूदा जीएसटी पंजीकरण के लिए मुख्य और गैर मुख्य क्षेत्रों का संशोधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जीएसटी पंजीकरण के रद्द समर्पण और पुन:प्राप्ति की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। जीएसटी वर्कशॉप के तीसरे दिन का मुख्य उद्देश्य आपूर्ति अवधारणाओं को समझना था।

सी ए. रुचि काम खिजाने आपूर्ति अवधारणाओं के विषय में एक गहरा विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने वस्तु और सेवाओं की आपूर्ति का स्थानए समयए और मूल्य के संबंध में विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। 

कार्यशाला के चौथे दिवस परजीएसटी के तहत कर चालान बिल और रिटन्र्स की भर्ती पर विस्तार से चर्चा हुई। पांचवें दिवस पर सीए अभिषेक अग्रवाल ने छात्रों को जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट, आईटीसी के लाभ और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला के 6 छठवें दिवस पर हर्षा अय्यर ने विद्याथियों को जीएसटीआर-1, जीएसटीआर2 और जीएसटीआर 3 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया की जीएसटीआर1 बिक्री के आवंटन के लिए है, जिसमें व्यापारिक गतिविधियों की विवरण शामिल होता है। यह विवरण अपने ग्राहकों की बिक्री को सूचित करने में मदद करता है। जीएसटीआर2 आयात के आवंटन के लिए होता हैए जिसमें व्यापारिक गतिविधियों के आयात की विवरण शामिल होती है। जीएसटीआर 3 विविध आवंटन और समायोजन के लिए होता है और यह विभिन्न आवंटन और समायोजनों के बारे में समर्थन प्रदान करता है। यह उपयोगकर्ताओं को उनके विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के लिए संबंधित आवंटन और समायोजन प्रदान करने में मदद करता है। इस कार्यशाला के माध्यम से, छात्रों को जीएसटी रिटर्न की महत्वपूर्णता और उसके प्रमुख पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

29 फरवरी को कार्यशाला का अंतिम और समापन सत्र रहा जिसमें विशिष्ट आतिथि के तौर पर राज्य कर अधिकारी सीमा अग्रवाल सम्मिलित रही। अधिकारी सीमा अग्रवाल के द्वारा अपील एवं अपील की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने जीसटी अपीलों से संबंधित विभिन्न धाराओं के संबंध में जानकारी दी और यह बताया कि किस प्रकार से जीएसटी के संबंध में किसी प्रकार का मतभेद होने पर उसका निराकरण कैसे किया जाता है। समापन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एमए. सिद्दकी ने वाणिज्य विभाग द्वारा कराया जा रहे जीएसटी कार्यशाला की वर्तमान उपयोगिता से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने कहा यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। यह कार्यशाला समाज में जीएसटी के लाभों और महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास हैं। कार्यशाला में विभाग के आतिथि प्राध्यापक डॉ. गोविद प्रसाद गुप्ता, निशित साहू, सोमनाथ डनसेना, प्रिया अग्रवाल, नूतन देशमुख, रानू देशलहरे शामिल रहे तथा एमकॉम 72 एवं बीकॉम के 112 छात्र-छात्राए उपस्थित रहे, जिन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट