दुर्ग

किसान सामु.भवन लोकार्पण पर रोक की मांग
02-Mar-2024 4:09 PM
किसान सामु.भवन लोकार्पण  पर रोक की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 मार्च। लोधी समाज ने धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चीचा में किसान सामुदायिक भवन का लोकार्पण पर रोक लगाने मांग की है। मामले को लेकर लोकार्पण के पहले ही लोधी समाज द्वारा पंडाल लगाकर गुरुवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। समाज के लोगों द्वारा मामले में कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

 लोधी समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम के बाजार चौक में पूर्व में एक जर्जर आयुर्वेदिक भवन एवं जर्जर स्थिति में एक कमरा का सामुदायिक भवन बना हुआ था।  मंडी बोर्ड द्वारा लगभग वर्ष पूर्व उक्त जर्जर भवन को तोड़वाकर किसान सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने हेतु स्वीकृति दी गई जिसका निरीक्षण करने हेतु तहसीलदार, एस.डी.एम. एसडीओ इंजिनियर द्वारा किया गया इसके बाद मंडी बोर्ड द्वारा तोड़वाकर किसान सामुदायिक के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया, मगर जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच  द्वारा  भवन निर्माण को रोकने अनेक प्रयास किया गया। जिसका विरोध करने पर लोधी समाज के कुछ व्यक्ति के खिलाफ थाना  में शिकायत कर दिया गया।

लोधी समाज के 12 व्यक्ति के खिलाफ तहसील न्यायालय धमधा में अपराध पंजीकृत है जो कि अभी तक जारी है, यही नहीं जिला पंचायत जितेन्द्र साहू के द्वारा ग्राम के साहू समाज को भडक़ाकर भवन  जितेन्द्र द्वारा समाज को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, जबकि वर्तमान में साहू समाज भवन पहले से निर्मित है। उक्त धरना प्रदर्शन करने वाले साहू समाज के व्यक्तियों के साथ समझौता करते हुये साहू समाज ग्राम के दूसरे स्थान पर अपने समाज का भवन निर्माण करने हेतु 10,00,000 रुपए दिया गया जिसके जगह के लिये ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।

उनका कहना है कि लोधी सनाज के द्वारा  प्रयासों एवं कठिनाईयों के उपरांत उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, भवन निर्माण करने ग्राम के लोधी समाज द्वारा किये गये परिश्रम का पैसा एवं जर्जर मलबा को हटाने में ट्रैक्टर, उसमें लगने वाले मजदूरी एवं व्यय राशि को आज तक नहीं दिया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच, एवं जिला पंचायत  सदस्य जितेन्द्र साहू द्वारा किसान सामुदायिक भवन के निर्माण को रोकने हेतु काफी प्रयत्न किया गया, फिर भी उन्ही के निर्देशन में भवन का लोकार्पण किया जा रहा है, जिसमे लोधी समाज के कोई पदाधिकारी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति का उल्लेख नहीं हैं।


अन्य पोस्ट