दुर्ग
शिशु का मिला भ्रूण, जांच
02-Mar-2024 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 मार्च। ग्राम धनोरा स्थित शक्ति पारा तालाब में पानी के किनारे एक मानव भ्रूण मिला है। पुलिस के मुताबिक यह भ्रूण तीन माह का है। किसी अज्ञात महिला द्वारा लोक लाज के भय से यहां लाकर इसे फेंक दिया गया है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। ग्राम धनोरा निवासी प्रार्थी मनीष कुमार साहू की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे