दुर्ग

विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
27-Feb-2024 10:43 PM
विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 27 फरवरी। कांग्रेस कार्यालय सद्भावना कुटी में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर अपने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने को कहा, साथ ही सांसद दीपक बैज ने कहा इस बार हम विधानसभा चुनाव में जरूर मात खा गए लेकिन लोकसभा में हम भाजपा से अधिक सीट जीतकर लाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले श्री राम जी के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन हम अपने काम पर वोट मांगेंगे साथ ही जो भी घोषणा भाजपा द्वारा की गई थी जो पूरी नहीं हुई है उसको हम लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगों को बताएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता धनेन्द्र साहू भी मौजूद रहे एवं उन्होंने कहा कि अब समय पहले की बातों को भूलने का है और अब लोकसभा में कमर कसने की तैयारी आ गई है, जिस पर सभी कार्यकर्ताओं को एक जूट होकर काम करना होगा जिससे कि केंद्र में हमारी सरकार बन सके। इस अवसर पर प्रवीण साहू, उधो वर्मा,महामंत्री रानू राठी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीलकमल गिलहरे, राधा कृष्ण टंडन, बलविंदर गांधी, उत्रसेन गहिरवारे पार्षद, गिरधारी साहू,जयवर्धन बघेल, रिजवान भाटी,राकेश बघेल, आदि लोग उपस्थित थे


अन्य पोस्ट